कोटद्वार के चेकपोस्ट पर होने वाले भ्रष्टाचार के विरुद्ध जल्द विरोध प्रदर्शन करेगा व्यापार मंडल

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। बुधवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों की व्यापार मंडल सभागार में आयोजित बैठक में चेकपोस्ट पर होने वाली मनमानी, उत्पीड़न, दुर्व्यवहार व भ्रष्टाचार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।

व्यापारियों द्वारा चेक पोस्ट पर होने वाले उत्पीड़न वसूली और भ्रष्टाचार के विरुद्ध चेक पोस्ट पर विरोध प्रद‌र्शन की चेतावनी दी गई। व्यापारी नेताओं ने विभिन्न विभागों की ओर से परेशान करने की बात कही गई। जिसमें कि आम जनता और व्यापारी दोनों को निशाना बनाया जा रहा है। इस प्रकार की चेक पोस्ट भारत वर्ष में किसी भी स्थान पर नही है। पूर्व में भी इस चेक पोस्ट को बंद किया गया था, लेकिन इसे दोबारा से प्रारम्भ कर दिया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल महामंत्री लाजपत राय भाटिया, प्रदेश संगठन मंत्री अजय गुप्ता, सेवक मानूजा, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र, दिनेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रमेश सिंघल के साथ अन्य व्यापारी शामिल थे।

You cannot copy content of this page