कैबिनेट मंत्री के खास तिवारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, चुनाव में मतदान के दौरान कर रहा था हस्तक्षेप

खबर डोज, हरिद्वार। थोक केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लिमिटेड हरिद्वार के डायरेक्टर के चुनाव में हस्तक्षेप करने और बिना वजह गाली गलौज कर रहे विकास तिवारी को जमकर पीटा। पिटाई कर भाग रहे लोगों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया। मामले में विकास तिवारी ने तहरीर दी है।
सहकारी भंडार के डायरेक्टर के लिए जिला अस्पताल के सामने ऑफिस में मतदान चल रहा था। मतदान के दौरान विकास तिवारी मतदाताओं के साथ बार-बार टोका टाकी कर रहा था। ज्यादा हस्तक्षेप करने पर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के समर्थन में विकास तिवारी को हटाने को कहा, लेकिन विकास तिवारी पूर्व चेयरमेन रह चुका था तो बार-बार दबंगई दिखा रहा था। दूसरी ओर गुर्जर समाज के लोगों पर टिप्पणी भी कर रहा था, जो कि उन्हें बर्दाश्त नहीं हुई और विकास तिवारी को पड़कर पीटना शुरू कर दिया। पीटने के दौरान विकास तिवारी को बचाने के लिए कोई भी नहीं आया। विकास तिवारी ने अपने को पीटने और जान से मारने के प्रयास में नगर कोतवाली तहरीर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खाई में पेड़ पर अटकी कार से भाई-बहन को पुलिस ने सकुशल निकाला, देखिए वीडियो 
