हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण में तीन सदस्यों का मनोनयन, शासन ने जारी किया आदेश, राजीव भट्ट, डॉ. विशाल गर्ग और गजेंद्र चौधरी को मिली जिम्मेदारी, पौड़ी, टिहरी समेत अन्य जिलों में भी मिली जिम्मेदारी

–आवास एवं शहरी विकास विभाग ने पांच विकास प्राधिकरणों में नामित किए सदस्य
खबर डोज, हरिद्वार। उत्तराखंड शासन ने विकास प्राधिकरणों में सदस्य नामित करने को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। आवास एवं शहरी विकास विभाग की ओर से 11 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप के तहत प्रदेश के पांच विकास प्राधिकरणों में सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इस सूची में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) में तीन सदस्यों को नामित किया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण में राजीव भट्ट, विशाल गर्ग और गजेंद्र चौधरी को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। आदेश में इन नामित सदस्यों को संबंधित प्राधिकरणों में सदस्य के रूप में शामिल किए जाने का उल्लेख किया गया है।
वहीं, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण में राजेंद्र सिंह ढिल्लों, सुनील रजोरिया और कमल राज को नामित किया गया है। नैनीताल झील विकास प्राधिकरण में नीमा बिष्ट, प्रदीप पाठक और राजेंद्र जोशी को सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा जिला विकास प्राधिकरण टिहरी में चंद्र किशोर मणाणी, सतवीर सिंह पुंडीर और राजेंद्र सिंह भंडारी को नामित किया गया है। जिला विकास प्राधिकरण पौड़ी में सुरेंद्र सिंह नेगी और सत्यराज सिंह को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
शासन के इस फैसले के बाद अब हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण में नामित सदस्यों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हरिद्वार और रुड़की में तेजी से बढ़ते शहरी विस्तार, अवैध निर्माण, नक्शा स्वीकृति, कॉलोनियों के विकास और भवन निर्माण से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से चर्चा में रहते हैं।
ऐसे में सवाल यह भी है कि नए नामित सदस्य शहर की विकास संबंधी समस्याओं को कितनी गंभीरता से उठाएंगे? क्या प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी? क्या आम जनता को नक्शा पास कराने और अन्य विकास संबंधी कार्यों में राहत मिलेगी?
फिलहाल शासन के आदेश के बाद विकास प्राधिकरणों में नामित सदस्यों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








कोटद्वार में आबकारी विभाग है भी या नहीं? खुलेआम शराब तस्करी, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार महकमा? कब गिरफ्तार होगा फरार तस्कर
वाह! गोलमोल खुलासा: हाथी दांत चोरी में लकड़ी चोर गिरफ्तार, हाथी दांत गायब और बरामद हुआ सिर्फ टूटा ताला व सरिया