यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर सीएम पुष्कर धामी ने जताया शोक

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद समाचार को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका संसार से विदा होना परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

मुख्यमंत्री धामी ने इस कठिन समय में योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस शोक संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी संवेदनशीलता और पारिवारिक दुःख की इस घड़ी में एकजुटता प्रकट की।

You cannot copy content of this page