देहरादून में चली तबादला एक्सप्रेस, 379 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, एक ही थाने में तीन साल पूरे करने वाले 330 पुलिसकर्मी इधर से उधर

ख़बर शेयर करें -

–पुलिस लाइन के 49 कर्मियों को भी मिली नई तैनाती, 19 नवंबर तक ज्वाइनिंग के आदेश

खबर डोज, देहरादून। देहरादून पुलिस महकमे में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक ही थाने में लगातार तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके 379 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें विभिन्न थानों में तैनात 330 पुलिसकर्मी और पुलिस लाइन में तैनात 49 कर्मचारी शामिल हैं।

इस तबादला सूची में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, महिला पुलिसकर्मी और सीसीटीएनएस में तैनात कर्मचारी शामिल हैं। ऋषिकेश से लेकर विकासनगर, चकराता, त्यूणी, डोईवाला, रायपुर, रायवाला, पटेलनगर, नेहरू कॉलोनी और शहर के अन्य थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ऋषिकेश से स्थानांतरित पुलिसकर्मी

ऋषिकेश से सुनील कुमार, मनोज घपसियाल और राकेश पवार को रायपुर भेजा गया है। रितेश, दिव्येश कामटोली और जसवीर सिंह को भी रायपुर में तैनाती मिली है। अभिषेक, मिथिलेश प्रसाद, तेजपाल सिंह, सौरभ चौहान, अमित कुमार, बिजेन्द्र, जयवीर सिंह, मोहन, विपिन कुमार और पुष्पेन्द्र सिंह को डोईवाला भेजा गया है।

महिला हेड कांस्टेबल कविता चतुर्वेदी, पूनम, मोहिनी और अनुराग को रायवाला भेजा गया है। पूजा और मिग्मा देवी को रानीपोखरी तथा अंगेशर और अशोक कुमार को रायपुर भेजा गया है।

सीसीटीएनएस से कविता रानी को रायवाला, गौरव पाठक, योगेश भट्ट और प्रमोद कुमार को डोईवाला तथा मोनिया चौधरी को रायवाला सीसीटीएनएस भेजा गया है।

कालसी, कैंट और कोतवाली से तबादले

कालसी से हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को विकासनगर, लता चौहान और इन्दु शर्मा को विकासनगर, अमित राणा और मनोज कुमार को सेलाकुई, शैलेंद्र दत्त को सहसपुर, भजन सिंह, संजय कुमार और राजेश सिंह रावत को विकासनगर भेजा गया है। संतोष कंडवाल को विकासनगर सीसीटीएनएस में तैनाती मिली है।

कैंट से हेमा पाडनी को कोतवाली, देवेन्द्र कुमार और दिनेश कुमार यादव को मसूरी, अनीता त्यागी और सुलेखा को बसंत विहार, अवनीश कुमार और अनुज कंडवाल को डालनवाला, दीपक कुमार और केदारनाथ को प्रेमनगर भेजा गया है। अनीता बंगारी को राजपुर सीसीटीएनएस, जबकि महेन्द्र सिंह को डोईवाला में मामो की जिम्मेदारी दी गई है।

कोतवाली से जीवन चन्द्र, जगदीश कुमार, पिंकी वर्मा और बिजली देवी को कैंट, विकास चौधरी को राजपुर, मन्जू राज और उर्वशी को डालनवाला, महेन्द्र, नरेश सिंह चौधरी और जोगेन्द्र कुमार को पटेलनगर भेजा गया है।

कोतवाली और क्लेमेंटाउन से कई पुलिसकर्मी इधर-उधर

कोतवाली से विनोद को कलेक्ट्रेट, नीलम पवार, गंगोत्री, रूपा रानी, श्रीकृष्ण, कविता थपला और कोमल को डालनवाला भेजा गया है। शैलेन्द्र सिंह, पंकज बड़ोनी और राकेश कुंवर को क्लेमेंटाउन, बीना और भूपेन्द्र सिंह को प्रेमनगर, प्रीति रावत को पटेलनगर तथा कंचन दाम्पा को कैंट सीसीटीएनएस भेजा गया है। राकेश मनी को बसंत विहार सीसीटीएनएस में तैनाती मिली है।

क्लेमेंटाउन से विमल चन्द, मनोज कपिल, संदीप चौधरी और ललित सैनी को कोतवाली, सुरेन्द्र सिंह चौधरी, प्रमोद चन्द्र, दुद्दयान और नवीन असवाल को कैंट भेजा गया है। राखी और प्रीति चौधरी को पटेलनगर, ललिता राणा को नेहरू कॉलोनी, कृष्ण नंद को विकासनगर और अजय कुमार को प्रेमनगर भेजा गया है।

आस्था को बसंत विहार सीसीटीएनएस तथा संगीता थपलियाल को पटेलनगर सीसीटीएनएस में तैनाती दी गई है।

चकराता से गणेश और भविन्द्र सजवाण को कालसी, नागेन्द्र को सहसपुर तथा सुधीर कुमार को विकासनगर सीसीटीएनएस भेजा गया है।

डालनवाला से पुलिसकर्मियों की नई तैनाती

डालनवाला से कविता और हलीमा बानो को कैंट, पूजा, सीमा देवी और शिशुपाल सिंह को राजपुर, उमेश गिरी और सुरेन्द्र को प्रेमनगर, आदित्य राठी को मसूरी तथा विजय सिंह और राजकुमारी को कोतवाली भेजा गया है।

जगबीर सिंह को क्लेमेंटाउन, फाइमा परवीन को नेहरू कॉलोनी, अरविन्द भट्ट और मुकेश को रायपुर भेजा गया है। रेखा बिष्ट और रजनी को रायपुर सीसीटीएनएस तथा खुशीराम को राजपुर सीसीटीएनएस में तैनाती मिली है।

डोईवाला और त्यूणी से हुए तबादले

डोईवाला से दिनेश रावत को रायपुर, विकास फोर, सोनी चौहान, मनीष कुमार, अजेन्द्र सिंह, गुड्डी राणा, सचिन सिंह राणा, सोनिका, मनोज, जोगेन्द्र कुमार और लाखन सिंह को ऋषिकेश भेजा गया है।

सहदेव कुमार, धर्मवीर, विपिन कुमार, शलेक चन्द्र, दिनेश कुमार और मंजीत सिंह को रायवाला भेजा गया है। सुरेन्द्र सिंह और अखिलेश को नेहरू कॉलोनी, हरीश चन्द्र उप्रेती को रायपुर तथा चीनू राठी को रानीपोखरी भेजा गया है।

सीसीटीएनएस से रचना रावत, गुलनाज और मो० असद को रायवाला/रानीपोखरी सीसीटीएनएस में, कुसुमा, अजय रावत को रानीपोखरी सीसीटीएनएस तथा बबीता रावत को रायपुर सीसीटीएनएस भेजा गया है। संजय को कैंट मामो में तैनाती मिली है।

त्यूणी से शहजाद अंसारी को क्लेमेंटाउन, अमीर चन्द्र को सहसपुर, अरुण कुमार को कालसी तथा वरुण कुमार को कालसी सीसीटीएनएस भेजा गया है।

नेहरू कॉलोनी और पटेलनगर से तबादले

नेहरू कॉलोनी से श्रीकांत ध्यानी को कैंट, संदीप कुमार, रविन्द्र राम और शिवराज सिंह को पटेलनगर, नीशू, रजनी नेगी और नीतू नेगी को कोतवाली, पप्पू, रामेश्वरी और विपिन सेमवाल को क्लेमेंटाउन भेजा गया है।

नरेन्द्र सिंह रावत और कुंवर सिंह राणा को रायपुर भेजा गया है। ज्योति भट्ट को डालनवाला सीसीटीएनएस, सरोज रावत और मनीष डिमरी को पटेलनगर सीसीटीएनएस, संजय सिंह को प्रेमनगर सीसीटीएनएस तथा बलदेव राणा को पटेलनगर सीसीटीएनएस में तैनाती दी गई है।

पटेलनगर से यशपाल को कैंट, गीता बिष्ट, सावित्री देवी, सौरभ कुमार, प्रदीप सिंह, मन्नू और किरण को कोतवाली भेजा गया है। राजदीप, आबिद अली, ललित कुमार और मोहिनी शर्मा को नेहरू कॉलोनी, जय सिंह रावत और विरेन्द्र सिंह ख्याल को सहसपुर भेजा गया है।

रूपेन्द्र सिंह को क्लेमेंटाउन, विपिन कुमार को राजपुर, मनोहर सिंह, राजकुमार, आशीष नैथवाल, दीपेन्द्र नौटियाल और प्रवीण कुमार को मसूरी भेजा गया है। अरविन्द सिंह, राहुल कुमार और हरमिन्द्र सिंह को प्रेमनगर तथा शिखा चौधरी को क्लेमेंटाउन सीसीटीएनएस में तैनाती मिली है।

रायपुर, रायवाला और विकासनगर से स्थानांतरण

रायपुर सीसीटीएनएस से दीपिका को डोईवाला सीसीटीएनएस, अरविन्द कुमार को डालनवाला सीसीटीएनएस और पंकज बैडियाल को डोईवाला सीसीटीएनएस भेजा गया है।

रायवाला से उमेश चन्द, चन्द्रशेखर, पवन चौहान, मनीषा, ऋतु, मुनीश कुमार, अरविन्द कुमार, विमल कुमार, अनिरुद्ध कुमार, संदीप सैनी, अमित कुमार, अमित कुमार सैनी, पवित्रा रानी, जसवीर सिंह, भजन भारती, शशि भूषण, संजय और प्रदीप गिरी को ऋषिकेश, डोईवाला, रायपुर और कालसी के विभिन्न थानों में भेजा गया है।

गीता शर्मा, नीतू चौधरी और पंकज कुमार को ऋषिकेश सीसीटीएनएस भेजा गया है। गिरीश भट्ट को रानीपोखरी मामो तथा आदित्य मलिक को ऋषिकेश सीसीटीएनएस में तैनाती मिली है।

विकासनगर से रजनीश, जितेन्द्र चौहान और गौरव कुमार को पटेलनगर, पदम सिंह, आशा, पूनम, कविता और रजनीश कुमार को सहसपुर, मनवीर भण्डारी और अमित कुमार को प्रेमनगर भेजा गया है। चमन सिंह और कपिल को चकराता तथा लोकेन्द्र पंवार को कालसी भेजा गया है। आरती को सहसपुर सीसीटीएनएस में तैनाती दी गई है।

सहसपुर से भी बदले पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र

सहसपुर से दिनेश सिंह और संदीप कुमार को पटेलनगर, सचिन कुमार और कुसुम नेगी को प्रेमनगर, संदीप कुमार और सचिन कुमार को बसंत विहार, कान्ता देवी और संगीता आर्य को विकासनगर, वीना तोमर को प्रेमनगर, अजीत को बणबिहार, कंचन को विकासनगर तथा रजनी नेगी को सहसपुर में तैनाती दी गई है।

पुलिस लाइन से 49 कर्मियों को मिली नई तैनाती

पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल नरेन्द्र को ऋषिकेश, महेश को क्लेमेंटाउन, मनोज को डोईवाला, रिंकेश को त्यूणी, सुघमपाल और इकबाल को पटेलनगर, सतीश को बणबिहार, अनिल और सुनील को मसूरी, सुनील को पटेलनगर, रायसिंह और मो० इजलाल को रायपुर तथा राकेश को रायवाला भेजा गया है।

कांस्टेबल कपिल को ऋषिकेश, अमित तोमर को डालनवाला, मुकेश शर्मा को नेहरू कॉलोनी, बालेन्द्र सिंह को पटेलनगर, जाहुल हसन और कृष्णा कुमार को बणबिहार, सुरेश और संतोष को राजपुर, विरेन्द्र, लोचन, अर्जुन और राहुल को रानीपोखरी, भगवान को रायपुर तथा नवनीत सिंह को राजपुर भेजा गया है।

विनीत को रायवाला, दीपक नौटियाल को विकासनगर, विनोद को सेलाकुई, पंकज को पटेलनगर, कवीन्द्र सिंह को पशुपालन कार्यालय तथा बच्चन सिंह, सुरेन्द्र, प्रदीप, विनीत और महेश को मसूरी भेजा गया है।

महिला हेड कांस्टेबल सन्तोष को साइबर सेल में तैनाती मिली है। महिला कांस्टेबल मीना को राजपुर, खुशी को क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय, उषा भट्ट को कोतवाली नगर सीसीटीएनएस, पूजा और ज्योति को क्लेमेंटाउन, सरिता और प्रिया को डोईवाला, किरण रतूड़ी, प्रेमा और गीता शर्मा को पटेलनगर तथा साधना को बणबिहार भेजा गया है।

19 नवंबर तक ज्वाइनिंग के निर्देश

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को 19 नवंबर तक नई तैनाती के लिए रवाना किया जाए। अवकाश पर चल रहे पुलिसकर्मियों को भी नई तैनाती पर रवाना कर संबंधित थाने में आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी थाना प्रभारियों को 19 नवंबर की रात आठ बजे तक सीसीटीएनएस/डीसीआर के माध्यम से अनुपालन रिपोर्ट एसएसपी कार्यालय भेजनी होगी।

एक साथ 379 पुलिसकर्मियों के तबादलों से देहरादून पुलिस महकमे में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। अब सवाल यह है कि इस फेरबदल के बाद थानों की कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण में कितना सुधार आता है।

You cannot copy content of this page