तबादला एक्सप्रेस: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले गढ़वाल रेंज में बड़ा फेरबदल, 39 निरीक्षकों के तबादले, हरिद्वार-देहरादून समेत कई जिलों में बदले गए इंस्पेक्टर

ख़बर शेयर करें -

–पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने जारी किए आदेश, चार साल में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले निरीक्षकों को किया गया स्थानांतरित

खबर डोज, देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में तबादलों का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 निरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस सूची में हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी समेत विभिन्न जनपदों में तैनात निरीक्षकों को शामिल किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, जिन्होंने वर्तमान नियुक्ति जनपद में चार वर्षों में से तीन वर्ष की नियुक्ति अवधि पूरी कर ली है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती वाले जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन निरीक्षकों के हुए तबादले

जारी सूची के अनुसार राम किशोर सकलानी को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, नरेंद्र सिंह बिष्ट को हरिद्वार से चमोली, मनीष उपाध्याय को हरिद्वार से टिहरी, मनोहर सिंह को हरिद्वार से देहरादून, दिलपाल कंडली को हरिद्वार से उत्तरकाशी, शांति कुमार को हरिद्वार से देहरादून, कमल मोहन सिंह को हरिद्वार से देहरादून, गोविंद कुमार को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, देवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार से उत्तरकाशी और वीरेंद्र चंद्र रमोला को हरिद्वार से देहरादून भेजा गया है।

इसी तरह प्रदीप बिष्ट को टिहरी, संपूर्णानंद गैरोला को पौड़ी, वीरेंद्र सिंह नेगी को उत्तरकाशी, गिरिश चंद्र शर्मा को रुद्रप्रयाग, खुशीराम पांडे को उत्तरकाशी, अरविंद कुमार को पौड़ी, देवेंद्र सिंह चौहान को टिहरी, गजेंद्र बहुगुणा को पौड़ी, कैलाश चंद्र भट्ट को हरिद्वार, हरिओम राज चौहान को चमोली, पंकज देवराड़ी को हरिद्वार, कुलदीप रावत को चमोली, राजेंद्र सिंह खालिया को हरिद्वार, प्रदीप कुमार राणा को टिहरी और प्रदीप सिंह रावत को हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है।

वहीं बसंत पांडेय को टिहरी, मनोज असवाल को हरिद्वार, राकेश चंद्र भट्ट को हरिद्वार, नरेंद्र सिंह को टिहरी, संजय मिश्रा को हरिद्वार, देवराज शर्मा को चमोली, प्रवीण सिंह रावत को रुद्रप्रयाग, अजय कुमार जाटव को हरिद्वार, प्रताप सिंह को रुद्रप्रयाग, सुरेश चंद्र बलूनी को देहरादून, मनोज कुमार नेगी को उत्तरकाशी, सुधीर कुमार को चमोली, मोहम्मद अकरम अंसारी को उत्तरकाशी और नंद किशोर भट्ट को हरिद्वार भेजा गया है।

चुनाव से पहले पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में हो रहे इन तबादलों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि इन तबादलों के बाद संबंधित जनपदों में पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था को लेकर क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

आदेश पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप की ओर से जारी किया गया है। संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

You cannot copy content of this page