कांग्रेस को लगा फिर झटका, सैकड़ों समर्थकों के साथ अर्जुन सिंह चौहान हुए भाजपा में शामिल

ख़बर शेयर करें -

-हरीश रावत के करीबी माने जाते हैं अर्जुन सिंह
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में लगातार कांग्रेस को झटके लग रहे हैं। एक के बाद एक कार्यकर्ता कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहा है। जिससे हरिद्वार संसदीय सीट से कांग्रेस की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाने वाले अर्जुन चौहान कांग्रेस का दामन छोड़ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय में अपना ऑनलाइन नामांकन कराया। जिसके बाद कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि हरिद्वार संसदीय सीट से अभी तक पार्टी हाईकमान ने सांसद प्रत्याशी के नाम की घोषणा तक नहीं की है, लेकिन एक के बाद एक कार्यकर्ता पार्टी का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे है। जिससे कांग्रेस में विकट स्थिति पैदा हो गई है। कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायक और पार्टी पदाधिकारी लगातार उनकी अनदेखी कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपने समर्थकों के साथ भाजपा सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में क्षेत्र में प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा और पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, आशुतोष शर्मा, सुशील चौहान समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page