देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230322-WA0000.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
देहरादून। उत्तराखंड सहित उत्तर भारत एवं एनसीआर में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता 6.6 दर्ज की गई है। देहरादून में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए तो वही दिल्ली में भी लोगों को घरों से बाहर निकलते हुए देखा गया। फिलहाल इस भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। भूकंप के झटके देर रात लगभग 10:17 पर महसूस किए गए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें