कोटद्वार नगर निगम के आठ कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित, पढ़िए पूरी कोरोना रिपोर्ट
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के आठ कर्मचारियों, दो बच्चों सहित क्षेत्र के 60 लोग कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर कोरोना का उपचार शुरू कर दिया है।
सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि कोटद्वार के पदमपुर क्षेत्र में एक आठ साल का बच्चा, नगर निगम के आठ कर्मचारी, बेस अस्पताल में एक महिला चिकित्सक और एक महिला कर्मचारी, शिवपुर क्षेत्र में एक किशोरी, निंबूचौड़ क्षेत्र में एक पांच वर्ष की बच्ची, देहरादून से दुगड्डा आने वाली एक युवती, ऋषिकेश से कोटद्वार आने वाला एक युवक, देहरादून से कोटद्वार आने वाली चार युवतियां, हरिद्वार से कोटद्वार आने वाले दो युवक, एक महिला, देहरादून से लैंसडौन आने वाला एक बुजुर्ग समेत कई लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उनको कोरोना उपचार शुरू कर दिया गया है। संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






कोटद्वार में आबकारी विभाग है भी या नहीं? खुलेआम शराब तस्करी, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार महकमा? कब गिरफ्तार होगा फरार तस्कर
वाह! गोलमोल खुलासा: हाथी दांत चोरी में लकड़ी चोर गिरफ्तार, हाथी दांत गायब और बरामद हुआ सिर्फ टूटा ताला व सरिया 

दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ-2027 की तैयारियों को मिला नया विस्तार