06 वर्षों से फरार 50 हजार रुपये का ईनामी मसूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हत्या के बाद शॉप पर तेजाब डाल पेड़ से लटका दिया था

देहरादून। 13 जुलाई वर्ष 2017 को मसूरी से करीब 02 किमी नीचे चूनाखाला के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था। जिसका चेहरा झुलसा हुआ था। मौके पर फॉरेन्सिक टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन करते हुए हत्या की आशंका प्रकट की गयी थी। पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु किये गये प्रयासों से शव की पहचान पुरोला उत्तरकाशी निवासी बालिका के रूप में हुई थी।

सीओ मसूरी अनिल जोशी ने बताया कि विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गयी थी। उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी पहचान छुपाने का प्रयास किया गया था।
घटना के बाद प्रकाश में आये फरार कुल 09 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था। जिनमें अब तक 08 अभियुक्तों को भिन्न-2 स्थानों से गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष एक अभियुक्त जयकरण भगत पुत्र राम लक्ष्मण भगत बहुत प्रयासों के बाद भी आज तक अपनी गिरफ्तारी से बचे हुए थे। फरार अभियुक्त जयकरण लगातार फरार चल रहा था। जिनके विरुद्ध 50 हजार का पुरुस्कार घोषित किया गया था।
सीओ मसूरी अनिल जोशी के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मसूरी की ओर से टीम गठित की गयी। अभियुक्त जयकरण भगत निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामड़ी बिहार के मस्कन/सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी। इसी क्रम में 30 मार्च 2023 को वांछित/ईनामी अभियुक्त जयकरण भगत उपरोक्त को उक्त टीम द्वारा जनपद देहरादून की सीमा से सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामड़ी बिहार निवासी जयकरण भगत पुत्र राम लक्ष्मण भगत बताया है। अभियुक्त पर घोषित पुरुस्कार राशि 50000 रुपये है।

You cannot copy content of this page