हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार साथियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कल

खबर डोज, हरिद्वार। पत्रकारों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रेस क्लब हरिद्वार में रविवार, 14 जून 2026 को निःशुल्क बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित होगा।
प्रेस क्लब हरिद्वार और मेदांता-द मेडिसिटी, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में मेदांता की अनुभवी स्वास्थ्य जांच टीम विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ परामर्श सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराएगी।
शिविर में रक्तचाप जांच, रैंडम ब्लड शुगर जांच, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) मूल्यांकन, फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच (पीएफटी) एवं ब्रीथोमीटर परीक्षण, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच तथा आवश्यकता अनुसार ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इसके अलावा मेदांता के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे, जो स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान करेंगे। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकार साथी अपने परिवारजनों के साथ समय से पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह शिविर पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करने का एक अच्छा अवसर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






UKSSSC परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कोटद्वार के साइबर कैफे और फोटोस्टेट दुकानें रहेंगी बंद, केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर रोक 
