पौड़ी जिले के दो मित्र थानेदार गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल के विशिष्ट सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर से हुए सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस महानिदेशक की ओर से गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड/सिल्वर” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई थी। जिसमें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी पुलिस के दो पुलिस कर्मियों को विशिष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस दीपक पंवार को विशिष्ट कार्य हेतु राज्यपाल के विशिष्ट सेवा पदक व उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस प्रद्युम्मन नेगी को विशिष्ट कार्य करने हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा पदक प्राप्त करने वाले दोनों कार्मिकों को शुभकामनाएं देते कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। समस्त पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

You cannot copy content of this page