देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, डालेंद्र सिंह बने कुठालगेट चौकी प्रभारी, 22 उपनिरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों के तबादले

–एसएसपी कार्यालय से जारी हुए आदेश, कई चौकियों और थानों के प्रभारी बदले, तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर पहुंचने के निर्देश
खबर डोज, देहरादून। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत 22 उपनिरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में तैनात अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक विवेक भंडारी को आशारोड़ी चौकी से सहसपुर थाना, संदीप पंवार को सहिया चौकी से सेलाकुई थाना और अरविंद पंवार को राजपुर थाने से आशारोड़ी चौकी भेजा गया है। वहीं अश्वनी बलूनी को डालनवाला से ऋषिकेश, विनेश कुमार को ऋषिकेश से डालनवाला तथा रविंद्र नेगी को एसएसआईएस पुलिस कार्यालय से हर्रावाला चौकी, थाना डोईवाला में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा डालेंद्र सिंह को नेहरू कॉलोनी से कुटालगेट चौकी, विकास पंवार को ऋषिकेश से मयूर विहार चौकी, रायपुर, सुमित चौधरी को श्यामपुर चौकी से लालतप्पड़ चौकी और कविंद्र राणा को डोईवाला से श्यामपुर चौकी भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक हेमा बिष्ट का स्थानांतरण कालसी थाने से सहिया चौकी किया गया है।
उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह पुंडीर की पूर्व में सहसपुर से पटेलनगर की गई तैनाती में संशोधन करते हुए उन्हें बालावाला चौकी, रायपुर भेजा गया है। वहीं आदित्य सैनी को लालतप्पड़ चौकी से ऋषिकेश थाना, दीपक गैरोला को हर्रावाला चौकी से पटेलनगर थाना और राज नारायण व्यास को डोईवाला से मसूरी थाना भेजा गया है।
इसी क्रम में शाहीद वशिष्ठ को बालावाला चौकी से ऋषिकेश, धीरज त्यागी को सहसपुर से नेहरू कॉलोनी, कुलवंत सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआईएस शाखा और देवेश खुशाल को पुलिस लाइन से डोईवाला थाने में तैनाती दी गई है।
अपर उपनिरीक्षकों में लक्ष्मी प्रसाद को नेहरू कॉलोनी से सहसपुर, मनोज कुमार को डोईवाला से रायवाला तथा सुशील बलूनी को रायपुर से पटेलनगर थाने भेजा गया है।
आदेश में सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल को जनपद की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें









