आ गई उत्तराखंड पुलिस की नई वर्दी, देहरादून में जवान ने पहनी नई ड्रेस, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने किया निरीक्षण, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की नई वर्दी अब धरातल पर नजर आने लगी है। शनिवार को राजधानी देहरादून में पुलिस के एक जवान ने नई वर्दी धारण की। इस दौरान देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोभाल ने जवान की नई वर्दी का निरीक्षण किया और उसकी बारीकियों को परखा।

नई वर्दी में नजर आए पुलिस जवान को देखकर पुलिस महकमे में भी नई ड्रेस को लेकर उत्सुकता दिखाई दी। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने जवान की वर्दी को चेक करते हुए उसकी फिटिंग और निर्धारित मानकों का जायजा लिया।

उत्तराखंड पुलिस की नई वर्दी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अब राजधानी देहरादून में जवान के नई वर्दी पहनने के साथ ही यह बदलाव दिखाई देने लगा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में नई वर्दी पुलिसकर्मियों के बीच नियमित रूप से नजर आएगी।

नई वर्दी के लागू होने से पुलिसकर्मियों की पहचान और एकरूपता में भी बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल देहरादून में नई वर्दी पहने जवान और एसएसपी द्वारा उसके निरीक्षण की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

You cannot copy content of this page