9211 कॉमेडी चैनल पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले कॉमेडियन की हरिद्वार पुलिस ने रोकी रफ्तार और कर लिया गिरफ्तार, देखिए वीडियो

–सभ्य समाज के लिए आपत्तिजनक पोस्ट का अड्डा बन रहा था ये चैनल
–सोशल मीडिया वे अन्य माध्यमों से लगातार मिल रही थी शिकायतें, मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार
हरिद्वार। 9211 कॉमेडी चैनल पर अश्लील कंटेंट, भ्रामक पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जनपद हरिद्वार के रुड़की क्षेत्रान्तर्गत पठानपुरा निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक, गाली-गलौच एवं समाज विरोधी वीडियो साझा किए जाने के संबंध में शहबाज मुजम्मिल ने तहरीर दी गई।
वादी ने बताया गया कि अमजद निवासी पठानपुरा, रुड़की द्वारा “9211 Comedy Reels” नामक फेसबुक पेज तथा “Amjad 9211” नामक यूट्यूब चैनल पर अश्लील व समाज विरोधी वीडियो डाले जा रहे हैं, जिससे आमजन में गलत संदेश प्रसारित हो रहा ह
उक्त प्रकरण में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन पर अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई सजा 