दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर दिखा पांच हाथियों का झुंड, देखिए वायरल वीडियो

देवेश सागर, हरिद्वार। बुधवार की सुबह तड़के पांच हाथियों का झुंड एक बार फिर गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय के समीप हाईवे की सर्विसलाइन पर दिखा।
इस दौरान वहां से आवाजाही कर रहे लोगों में हडकंप मच गया। हालांकि हाथियों के झुंड ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। सड़कों पर काफी देर तक विचरण करने के बाद झुंड वापस लौट गया। हरिद्वार जंगल से सटा होने के कारण आए दिन यहां जंगली जानवरों की आबादी क्षेत्र में आवाजाही देखने को मिलती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






हरिद्वार की ‘ग्रीन चौकी’ बनी पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल, सिंगल यूज प्लास्टिक के बदले दिए जा रहे कम्पोस्टेबल बैग, देखिए वीडियो 
