नवजात शिशु का अधजला शव मिलने से हड़कंप, शाहरुख खान ने दी थी पुलिस को सूचना
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/81684325.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
अधजला नवजात बच्चे का शव गौला जंगल बाईपास इंद्रानगर चेकपोस्ट के नजदीक गड्ढे में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक स्थानीय व्यक्ति शाहरूख खान की सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस के उप निरीक्षक संजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
गौला बाईपास रोड पर स्थित इन्द्रानगर चैक पोस्ट से करीब 50 मीटर पहले गौला जंगल गौला बाईपास रोड से करीब 50 मीटर की दूरी पर पूरब दिशा में एक बडे गड्ढे में एक नवजात शिशु का शव दिखाई दिया। जिसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। बच्चे का आधा शरीर बालू के अन्दर व आधा शरीर बालू के ऊपर दिखाई दे रहा था। जिस पर मक्खियाँ भिन-भिना रही थी।
शिशु करीब 9 माह का बालक प्रतीत हो रहा था। बच्चे की नाल पर नीले रंग का क्लिप (क्लोजर) लगा था। शव से तीव्र गंध आ रही थी। शिशु का शव करीब 2-3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। शिशु के शरीर के पास एक जले हुआ कपडे की राख व कपडे का कुछ अधजला भाग भी पड़ा था। एक साड़ी से शव को ढंकने का प्रयास किया गया था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें