कोटद्वार व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुबोध और भंजू के बीच होगा कड़ा मुकाबला

ख़बर शेयर करें -


कुछ पदों पर हो रही है संभावित प्रत्याशियों के नाम की चर्चा
-15 से 20 मई तक हो सकते हैं नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव
कोटद्वार।
आगामी नगर उद्योग व्यापार मंडल कोटद्वार के चुनाव से पहले संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने गुट के व्यापारियों से मुलाकात करनी शुरू कर दी है। इस बार अध्यक्ष पद पर सुबोध गर्ग (शिब्बू भाई) और प्रवीण भाटिया (भंजू भाई) के बीच मुकाबला होने जा रहा है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री अजय गुप्ता ने बताया कि अभी किसी पद पर किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है, हालांकि संभावित नामों पर चर्चा जारी है। जिसमें अध्यक्ष पद पर सुबोध गर्ग और प्रवीण भाटिया, महामंत्री पद पर अशोक अग्रवाल और मनोज अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर राजेश अग्रवाल के नाम की चर्चा हो रही है। अध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में उतरे प्रवीण भाटिया (भंजू) ने कहा कि व्यापारी हित में कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि कई बार शासन प्रशासन और सरकारी विभागों की ओर से व्यापारियों के उत्पीड़न संबंधी शिकायतें आ रही है। जिनका निस्तारण प्रमुखता से कराया जाएगा। सभी व्यापारियों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने सभी व्यापारियों से नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उधर, अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे दूसरे प्रत्याशी सुबोध गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के लिए 30 अप्रैल तक सदस्यता खुली है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों की ओर से व्यापारियों के किए जा रहे उत्पीड़न रोकने और व्यापारी हितों के लिए कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री अजय गुप्ता ने बताया कि चुनाव की तिथियां घोषित होते ही तैयारियां शुरू कर दी जाएगी। चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शिता से संपन्न कराए जाएंगे। जल्द ही बैठक कर चुनाव की तिथियां घोषित की जाएंगी।

You cannot copy content of this page