बिजनौर से सीआईयू कोटद्वार ने दबोचा ढाई हजार का ईनामी नशा तस्कर, लंबे समय से था फरार, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, कोटद्वार। कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी वांछित आरोपी को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोटद्वार कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली कोटद्वार में दर्ज एनडीपीएस एक्ट से संबंधित आरोपी अब्दुल रऊफ पुत्र अनीफ अहमद निवासी टांडा माईदास, सफरूद्दीन नगर, नगीना, जिला बिजनौर काफी समय से फरार चल रहा था। लगातार गिरफ्तारी से बचने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 2500 रुपये का इनाम घोषित किया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कड़ी मेहनत के साथ पतारसी-सुरागरसी और सर्विलांस के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम को 19 अगस्त की शाम सफलता मिली। टीम ने आरोपी अब्दुल रऊफ को शाम करीब 6:10 बजे कस्बा रायपुर सादात, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रऊफ पुत्र अनीफ अहमद निवासी टांडा माईदास, सफरूद्दीन नगर, नगीना, जिला बिजनौर के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सीआईयू प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत तोमर, हेड कांस्टेबल गुरमीत, कांस्टेबल अवनीश और कांस्टेबल सितांशु शामिल रहे।

You cannot copy content of this page