नानकमत्ता में डेरा प्रमुख सरदार तरसेम सिंह पर बदमाशों ने की फायरिंग, इलाज के दौरान मौत, देखिए वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot_2024-03-28-14-09-57-34_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
उधमसिंहनगर। नानकमत्ता फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए डेरा प्रमुख सरदार तरसेम सिंह की खटीमा में इलाज के दौरान मौत हो गई है आज सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने डेरे के बाहर तरसेम सिंह पर फायरिंग कर दी।
मिली जानकारी जानकारी के अनुसार आज सुबह सरदार तरसेम सिंह डेरे के परिसर में बैठे थे जहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवारो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें बाबा तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी मृत्यु हो गई है। एसएसपी मंजू नाथ घटना स्थल पर पहुंच कर बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये आठ टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें