शिवालिक नगर में असलहे की नोंक पर होटल कारोबारी की बेटी को बदमाशों ने बनाया बंधक, लूटपाट और कार छोड़कर हुए फरार, इस कुख्यात का भी लिया नाम, देखिए वीडियो

पॉश कॉलोनी शिवालिक नगर में दिनदहाड़े होटल कारोबारी की बेटी को असलहे की नोक पर बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। हथियारबंद बदमाश होटल कारोबारी की लूटी गई कार को हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जल्द बदमाशों की धरपकड़ की बात कही है। जिले भर में बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी गई है।
घटना मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। शिवालिक नगर में के कलस्टर के मकान संख्या 89 में होटल कारोबारी कुलवीर चौधरी रहते हैं ।रोजाना की तरह वे सामने पार्क में टहल रहे थे।

उनकी बेटी घर पर अकेले मौजूद थी। इसी दौरान तीन लोग घर पर पहुंचे। वह सीधे असलहे की नोक पर युवती को आतंकित कर अंदर ले गए, उसके बाद घर को खंगालना शुरू कर दिया। आरोप है कि घर से 2200 रुपए की नगदी, एक लाइसेंसी रिवाल्वर, जेवरात और कार लेकर आरोपी फरार हो गए।

पिता के लौटने पर बेटी ने पूरी आप बीती बताई, जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। लूट की खबर मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। तुरंत आला अफसर मौके पर पहुंचे। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





रुड़की–लक्सर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, किसान चिंतित, देखिए वीडियो 

