आईपीएस श्वेता चौबे बनीं आईआरबी द्वितीय देहरादून की सेनानायक, विधिवत संभाला कार्यभार

टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरित होकर पहुंचीं IPS अधिकारी, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत
खबर डोज, देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में हुए स्थानांतरण के बाद आईपीएस अधिकारी श्वेता चौबे ने शुक्रवार को आईआरबी द्वितीय, देहरादून में सेनानायक के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल के पद पर तैनात थीं।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवनियुक्त सेनानायक का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उप सेनानायक श्रीमती रेनू लोहानी और सहायक सेनानायक श्रीमती रीना राठौर सहित शिविरपाल सिद्धार्थ कुकरेती तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान वाहिनी परिवार की ओर से सेनानायक श्वेता चौबे के सफल कार्यकाल की कामना की गई। साथ ही उनके कुशल नेतृत्व में आईआरबी द्वितीय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा वाहिनी की निरंतर प्रगति की उम्मीद जताई गई।
श्वेता चौबे के कार्यभार संभालने के साथ ही अब आईआरबी द्वितीय देहरादून की कमान उनके हाथों में होगी। पुलिस विभाग में उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ वाहिनी को मिलने की उम्मीद है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







कोटद्वार में अवैध शराब के दर्जनों काउंटर, आबकारी विभाग की कार्रवाई सिर्फ बॉर्डर चेकिंग तक सीमित! ठेकों से दिनदहाड़े अवैध काउंटरों तक पहुंच रही शराब, कब हत्थे चढ़ेगा फरार तस्कर? 
