देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले, निरीक्षक कुंदन राणा बने पटेलनगर कोतवाली प्रभारी

–पुलिस लाइन से सात निरीक्षकों को मिली थानों की जिम्मेदारी, कई थाना प्रभारियों को शाखाओं में भेजा गया, चुनावी तैयारियों के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से आदेश जारी
खबर डोज, देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। जनपद में नियुक्त निरीक्षकों के अन्य जनपदों में स्थानांतरण और थानों में रिक्तियों को देखते हुए 18 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
तबादला सूची में पुलिस लाइन में तैनात सात निरीक्षकों को अलग-अलग थानों की कमान सौंपी गई है। निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को कोतवाली नगर, कुंदन सिंह राणा को पटेलनगर, विरेंद्र चंद्र रमौला को रायपुर, मुकेश चौहान को रायवाला, मनोहर भंडारी को प्रेमनगर, नरेंद्र बिष्ट को सहसपुर और शांति कुमार को सेलाकुई का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
वहीं, चकराता के प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती को मसूरी और एएचटीयू प्रभारी राकेंद्र कठैत को नेहरू कॉलोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रायवाला थानाध्यक्ष मोहन सिंह को एसएसआई डालनवाला, राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट को रानीपोखरी, सहसपुर थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल को बसंत विहार और सेलाकुई थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को एसओजी प्रभारी देहात बनाया गया है।
इसी तरह प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी को एसएसआई सेलाकुई, बसंत विहार थानाध्यक्ष अमित शर्मा और रायपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार को एसआईएस शाखा भेजा गया है। एसएसआई डालनवाला कुलेन्द्र सिंह को थाना डालनवाला में तैनाती दी गई है।
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में हो रहे इन बदलावों को प्रशासनिक और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारी कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की चुनौतियों पर कितना खरा उतरते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 140 वाहनों के चालान, 26 सीज, देखिए वीडियो 
