काशीपुर-रुद्रपुर ने मारी बाजी, हरिद्वार की स्वच्छता पर सवाल! कुंभ से पहले आखिर कहां खड़ा है धर्मनगरी का सफाई सिस्टम?

–उत्तराखंड के दो शहरों को मिला स्वच्छता का सम्मान, लेकिन हरिद्वार का नाम विजेता सूची में नहीं; क्या कुंभ-2027 से पहले नगर निगम को अपनी व्यवस्था सुधारने की जरूरत नहीं?
खबर डोज, नई दिल्ली। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के परिणाम घोषित होते ही उत्तराखंड के दो शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में आयोजित समारोह में रुद्रपुर को देश का सबसे स्वच्छ हिमालयी शहर घोषित किया गया, जबकि काशीपुर को उत्तराखंड का सबसे स्वच्छ शहर होने का सम्मान मिला।

लेकिन इन उपलब्धियों के बीच धर्मनगरी हरिद्वार को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर जिस हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारियां चल रही हैं, जहां देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, उस शहर की स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थिति क्या रही? क्या हरिद्वार की रैंकिंग और प्राप्त अंकों को सार्वजनिक किया जाएगा?
आयोजित समारोह में काशीपुर के महापौर दीपक बाली, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर स्वास्थ्य अधिकारी रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी और स्वच्छ भारत मिशन-2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक मनोज पांडे मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शहरी स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, स्वच्छता के बुनियादी ढांचे में सुधार और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
अब सवाल हरिद्वार नगर निगम से है। क्या शहर की सफाई व्यवस्था वास्तव में संतोषजनक है? क्या गंगा घाटों, बाजारों, वार्डों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई का स्तर सर्वेक्षण के मानकों पर खरा उतरा? क्या नगर निगम अपनी रैंकिंग और सर्वेक्षण के अंक सार्वजनिक करेगा?
कुंभ-2027 सिर पर है। ऐसे में केवल डिजिटल निगरानी की घोषणा काफी नहीं होगी। हरिद्वार को स्वच्छता के मामले में सम्मान भी चाहिए और जमीन पर बेहतर व्यवस्था भी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








कोटद्वार में आबकारी विभाग है भी या नहीं? खुलेआम शराब तस्करी, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार महकमा? कब गिरफ्तार होगा फरार तस्कर
वाह! गोलमोल खुलासा: हाथी दांत चोरी में लकड़ी चोर गिरफ्तार, हाथी दांत गायब और बरामद हुआ सिर्फ टूटा ताला व सरिया