कोटद्वार यातायात निरीक्षक जनक पंवार ने संभाला कार्यभार, यह रहेंगी प्राथमिकता
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG_20240210_115219.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। यातायात निरीक्षक जनक पंवार ने कोटद्वार का कार्यभार संभाल लिया है। कोटद्वार की यातायात से संबंधी समस्याओं के समाधान का प्रयास करने की प्राथमिकता रहेगी।
नवनियुक्त यातायात निरीक्षक जनक पंवार के मुताबिक कोटद्वार में यातायात संबंधी समस्याओं को लेकर जनता से सुझाव मांगें जाएंगे। साथ ही उन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नो एंट्री में चलने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखी जायेगी। यातायात निरीक्षक जनक पंवार ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिससे जनता को कोई परेशानी न हो। सड़क सुरक्षा माह के तहत जल्द ही अलग-अलग जगहों पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें