कुंभ मेला 2027: 35 निरीक्षक नागरिक पुलिस हरिद्वार कुंभ मेले से संबद्ध, मुख्यालय ने जारी की नामों की सूची

–देहरादून, हरिद्वार समेत प्रदेश के 13 जनपदों और इकाइयों से जुड़े निरीक्षक शामिल, विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर स्थानांतरण को लेकर भी जारी किए स्पष्ट निर्देश
खबर डोज, देहरादून। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला 2027, हरिद्वार के अनुरोध पर पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों और इकाइयों में तैनात 35 निरीक्षक नागरिक पुलिस को तत्काल प्रभाव से कुंभ मेला 2027 हरिद्वार से संबद्ध कर दिया है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की ओर से 16 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत समेत विभिन्न जनपदों के निरीक्षकों को कुंभ मेले की जिम्मेदारी के लिए संबद्ध किया गया है। साइबर देहरादून और सीबीसीआईडी में तैनात निरीक्षक भी इस सूची में शामिल हैं।
ये हैं कुंभ मेले से संबद्ध किए गए 35 निरीक्षक
- कैलाश चन्द्र भट्ट – देहरादून
- आर. के. सकलानी – हरिद्वार
- मनोज नैथवाल – सतर्कता
- नथी लाल उनियाल – देहरादून
- रविन्द्र यादव – पिथौरागढ़
- मनीष उपाध्याय – हरिद्वार
- मुकेश चौहान – रुद्रप्रयाग
- मनोज असवाल – उत्तरकाशी
- हरिओम राज चौहान – देहरादून
- मनोहर दसौनी – ऊधमसिंह नगर
- पवन कुमार – बागेश्वर
- विजय सिंह मेहता – नैनीताल
- हरीश अधिकारी – चमोली
- देवराज शर्मा – टिहरी गढ़वाल
- प्रवीण कुमार – पौड़ी गढ़वाल
- सुरेन्द्र सिंह – पौड़ी गढ़वाल
- विकास भारद्वाज – साइबर देहरादून
- वीरेन्द्र रमौला – हरिद्वार
- खुशी राम पाण्डेय – देहरादून
- प्रशांत बहुगुणा – टिहरी गढ़वाल
- वीरेन्द्र सिंह नेगी – देहरादून
- सतीश शर्मा – पिथौरागढ़
- संजय कुमार – सीबीसीआईडी
- संजय जोशी – पिथौरागढ़
- देवेंद्र रावत – हरिद्वार
- योगेन्द्र सिंह गुसाईं – हरिद्वार
- बीएनएल भारती – देहरादून
- शान्ति कुमार – हरिद्वार
- प्रकाश सिंह दानू – ऊधमसिंह नगर
- चेतन सिंह – चम्पावत
- विनोद जोशी – अल्मोड़ा
- मदन मोहन जोशी – अल्मोड़ा
- सुशील कुमार – नैनीताल
- जसवीर सिंह चौहान – नैनीताल
- प्रवीन्द्र सिंह रावत – टिहरी गढ़वाल
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी स्पष्ट किए नियम
आदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर निरीक्षकों की संबद्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के 27 अक्टूबर 2026 के पत्र और उत्तराखंड शासन के 5 नवंबर 2026 के पत्र के क्रम में पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण संबंधी दिशा-निर्देशों का हवाला दिया गया है।
इसके तहत यदि कुंभ मेले से संबद्ध किसी निरीक्षक का विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान दूसरे जनपद में स्थानांतरण होता है तो संबंधित पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र कार्यालय द्वारा स्थानांतरित जनपद में आमद कराने के बाद ही उसे कुंभ मेला 2027 हरिद्वार के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा।
इसी प्रकार यदि किसी निरीक्षक का पहले से ही अन्य जनपद या इकाई में स्थानांतरण प्रक्रियाधीन है तो उसे भी नए जनपद अथवा इकाई में आमद के बाद ही कुंभ मेले के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय के इस आदेश को कुंभ मेला 2027 की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब इन 35 निरीक्षकों की तैनाती से कुंभ मेले की पुलिस व्यवस्था को कितनी मजबूती मिलती है, यह आने वाले समय में देखने वाली बात होगी।
यह आदेश पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक सुनील कुमार मीणा की ओर से जारी किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें









