हरिद्वार लोकसभा सीट पर खानुपर विधायक उमेश कुमार सबसे अमीर प्रत्याशी, त्रिवेंद्र चौथे नंबर पर

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में हरिद्वार संसदीय सीट से प्रत्याशियों में संपत्ति के हिसाब से पहले नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार और चौथे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत है।
निर्वाचन आयोग को प्रत्याशियों की ओर से दिए शपथ पत्र के मुताबिक हरिद्वार लोकसभा सीट पर खानुपर विधायक उमेश कुमार सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उमेश कुमार के पास नंबर एक में करीब 72 करोड़ रुपए की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के वीरेंद्र रावत हैं। वीरेंद्र और उनकी पत्नी के पास करीब 14 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अकील अहमद के पास भी दस करोड की चल व अचल संपत्ति है।
भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी पत्नी के पास 6.63 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।
कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत और उनकी पत्नी के पास डेढ़ लाख की नगदी के अलावा करीब पांच लाख बैंक खातों में जमा है। इनकी चल अचल संपत्ति करीब दस करोड़ से अधिक है। जानसठ मुजफ्फरनगर निवासी बसपा प्रत्याशी जमील अहमद और उनकी पत्नी के पास करीब 19 लाख की चल संपत्ति है, जबकि 1.45 करोड़ की अचल संपत्ति है।
यूकेडी के उम्मीदवार मोहन सिंह असवाल और उनकी पत्नी के पास 60 हजार की नगदी है, इनके पास केाई बैंक खाता नहीं है। सात बीघा जमीन और दो लाख का सोना जरूर है। असवाल अधिवक्ता भी है। सेलाकुई देहरादून निवासी निर्दलीय अकील अहमद के पास 62 लाख की चल संपत्ति और अचल संपत्ति 10 करोड़ रुपये की है। निर्दलीय विजय कुमार के पास कैश इन हैंड 90 हजार की नगदी के अलावा 28 लाख की चल संपत्ति है, 53 लाख की अचल संपत्ति है। एकम सनातन भारत दल की ओर से स्वामी दामोदराचार्य और उनकी पत्नी के पास 61 हजार की हाथ में नगदी और तीन सोने की अंगूठी, 100 ग्राम चांदी के अलावा पत्नी के पास दस ग्राम का मंगलसूत्र है। लेकिन कोई अचल संपत्ति नहीं है।
मजदूर किसान यूनियन के प्रत्याशी गौतम सिंह के पास 25 हजार की नगदी के अलावा 35 हजार की चल संपत्ति है, तीन लाख अचल संपत्ति है। निर्दलीय रोहित कश्यप के पास 70 हजार की नगदी हाथ में और एक लाख रुपये की चल संपत्ति और तीन लाख की अचल संपत्ति है। पवन कुमार और उनकी पत्नी के पास दस लाख की चल संपत्ति समेत कुल 35 लाख की संपत्ति है। पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया के प्रत्याशी ललित कुमार के बैंक खाते में 1,46,546 की रकम है। कानपुर के किदवई नगर के बाबूपुर्वा निवासी आशीष ध्यानी के पास पचास हजार की नगदी है। ढाई लाख की रकम बैंक में जमा है और एक बाइक भी है। रोशनाबाद निवासी भारतीय राष्ट्रीय एकता दल के उम्मीदवार सुरेश पाल का सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। उनके पास पचास हजार की रकम है। दो चौपहिया-एक दोपहिया वाहन एक चेन, अंगूठी है। पत्नी के पास भी अंगूठी, चेन कुंडल, पाजेब है। यह जानकारी हरिद्वार में किस्मत आजमा रहे इन प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग को शपथपत्र के साथ उपलब्ध कराई है।

You cannot copy content of this page