पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एएसपी कोटद्वार ने देर रात जिले में बने अवैध कसीनो पर मारा छापा, देखिये वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/09/Screenshot_2023-09-22-07-33-55-05_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को मिली गुप्त सूचना के क्रम में थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कसीनो में जुआ खिलाए जाने की सूचना पर देर रात पौड़ी पुलिस की रेड पड़ी।
अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में बनाई टीम की ओर से रिसोर्ट में छापा मारा गया। रिजॉर्ट के पिछले हिस्से में बने वेलनेस सेंटर के बेसमेंट में छापा मारने पर हाल में 27 पुरुष व 4 क्रू पीयर (जो गेम खिलवाती हैं) मौजूद मिली ।इसके अतिरिक्त 5 अन्य महिलाएं मौजूद मिली, जो अपने को डांसर बता रही हैं। इसके अतिरिक्त भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स,ताश की गड्डियां, कैश और मोबाइल मिले हैं। कार्यवाही अभी जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें