हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई कोतवालियों के बदले एसएसआई

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। तबादला आदेश के तहत कई कोतवालियों के वरिष्ठ उपनिरीक्षकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक जीडी भट्ट कोतवाली नगर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद से स्थानांतरित होकर अब कोतवाली भगवानपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं उपनिरीक्षक नंद किशोर ग्वाड़ी को कोतवाली रानीपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से हटाकर कोतवाली नगर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।

उपनिरीक्षक लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से स्थानांतरित कर कोतवाली रानीपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक रमेश सैनी को कोतवाली भगवानपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से स्थानांतरित कर कोतवाली झबरेड़ा भेजा गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक सतेंद्र भंडारी को कोतवाली झबरेड़ा से कोतवाली रुड़की भेजा गया है। उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट को कोतवाली कलियर से स्थानांतरित कर कोतवाली लक्सर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक नितिन चौहान को लक्सर से स्थानांतरित कर कोतवाली कलियर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपनिरीक्षक मनोज गैरोला को कोतवाली बहादराबाद से स्थानांतरित कर कोतवाली कनखल में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। जबकि उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल को कोतवाली रुड़की से स्थानांतरित कर कोतवाली बहादराबाद भेजा गया है।

एसएसपी के इस फेरबदल के बाद जिले की विभिन्न कोतवालियों में पुलिस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां प्रभावी होंगी। तबादलों से संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

You cannot copy content of this page