कोटद्वार में चाचा को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला भतीजा गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, कोटद्वार। कोटद्वार में तमंचा दिखाकर अपने चाचा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को नन्दपुर निवासी दर्शन सिंह बिष्ट ने कोटद्वार थाने में सूचना दी कि उनका भतीजा सुमित बिष्ट उर्फ गपलू पुत्र उत्तम बिष्ट, उम्र 30 वर्ष, उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।

घटना के बाद आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ गपलू घर से फरार हो गया था। पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक मेहराज खान ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर गत रात्रि करीब 9:45 बजे मालन पुल के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

You cannot copy content of this page