पौड़ी जिले के नए पुलिस कप्तान ने सुनी जनता की समस्याएं, निराकरण का दिया आश्वासन, देखिए वीडियो
कोटद्वार। आज जनपद पौड़ी के नए पुलिस कप्तान यशवंत चौहान ने कोटद्वार कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आज यहाँ कोटद्वार कोतवाली में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए पुलिस कप्तान यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि जनता ने जो समस्याएं उनके समक्ष रखी हैं उनका निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली, सीओ ऑपरेशन विभव सैनी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट का सिडकुल पुलिस ने किया खुलासा, रायपुर में महिला के अपहरण के मामले से भी जुड़े आरोपियों के तार, देखिए वीडियो 

उत्तराखंड शासन ने आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में किया बदलाव, रिद्धिम अग्रवाल से आईजी लॉ एंड ऑर्डर का प्रभार हटा 