खबर डोज की खबर पर लगी मोहर, नींद से जागा आबकारी विभाग, चर्चित शंकर डेयरी पर बड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। आखिरकार खबर डोज की ओर से लगातार उठाए जा रहे मुद्दे पर प्रशासनिक कार्रवाई की मुहर लग गई। लंबे समय से अवैध शराब बिक्री को लेकर चर्चाओं में रही राजीव नगर स्थित शंकर डेयरी पर आबकारी विभाग ने देर शाम छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और बीयर मिली है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह कार्रवाई जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजोला के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने राजीव नगर स्थित शंकर डेयरी संचालक के घर पर दबिश देकर अवैध शराब का बड़ा जखीरा मिला है।

जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजोला ने बताया कि आबकारी आयुक्त के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हुई कार्रवाई में 138 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी मदिरा, रॉयल स्टैग व्हिस्की के 90 पव्वे, 8 PM ब्रांड के 22 पव्वे, ब्लेंडर्स प्राइड के 33 पव्वे, इमेजिन वोडका के 4 पव्वे तथा Beeyoung Beer के 42 कैन मिले हैं। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि खबर डोज ने हाल ही में अपनी खबर में शंकर डेयरी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का मामला प्रमुखता से उठाया था और आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए थे। अब विभाग की इस कार्रवाई ने उन खबरों पर मुहर लगा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार लगातार अभियान चलाया जाए तो क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

:::

You cannot copy content of this page