बीरोंखाल में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, 4 घायल, एक रेफर, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। आज दोपहर थाना थलीसैंण क्षेत्रांतर्गत ठाकुलसरी, बंदरकोट बीरोंखाल में एक पिकअप वाहन यूके 07CA 0871 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है।

इस वाहन में चार स्कूली बच्चों द्वारा लिफ्ट ली गई थी, जिनमें तीन बच्चों को मामूली चोटें आई है। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रामनगर रेफर कर दिया गया है।
घटना में आनंद सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम क्वीन धुमाकोट 60 वर्ष ( चालक), मोहन सिंह पुत्र कोतवाल सिंह निवासी किंगोडीखाल धुमाकोट 65 वर्ष और अर्जुन सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तहसील बीरोंखाल 60वर्ष की मौत हो गई। जबकि सानू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी बिरोखाल उम्र 16 वर्ष, अनुराग पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बिरोखाल उम्र 14 वर्ष, आदित्य पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बिरोखाल उम्र 14 वर्ष घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आयुष पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी उम्र 11 वर्ष को रामनगर रेफर कर दिया।

You cannot copy content of this page