गढ़वाल रेंज में फिर फेरबदल, 11 निरीक्षकों के तबादले, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी भेजे गए इंस्पेक्टर

ख़बर शेयर करें -

–गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने जारी किए स्थानांतरण आदेश, चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत की गई कार्रवाई

खबर डोज, देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने 11 निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। चुनाव आयोग और शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह फेरबदल किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक ऐसे निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है, जो पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जिस जनपद में तैनात थे, वर्तमान में भी उसी जनपद में नियुक्त हैं। चुनावी निष्पक्षता और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन अधिकारियों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है।

तबादला सूची में निरीक्षक प्रदीप सिंह तोमर को उत्तरकाशी से हरिद्वार, निरीक्षक दिनेश कुमार को उत्तरकाशी से हरिद्वार और निरीक्षक अजय सिंह को उत्तरकाशी से देहरादून भेजा गया है। वहीं निरीक्षक विजय सिंह को पौड़ी से टिहरी, निरीक्षक राकेश कुमार को रुद्रप्रयाग से देहरादून और निरीक्षक नरेश राठौर को देहरादून से हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा निरीक्षक नरेंद्र गहलावत को देहरादून से टिहरी, निरीक्षक रविंद्र शाह को देहरादून से टिहरी, निरीक्षक कुंदन सिंह राणा को हरिद्वार से देहरादून, निरीक्षक जहांगीर अली को हरिद्वार से उत्तरकाशी तथा निरीक्षक चित्रगुप्त को चमोली से पौड़ी भेजा गया है।

आईजी गढ़वाल की ओर से जारी आदेश में संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे में लगातार हो रहे फेरबदल को चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले दिनों में अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर भी विभाग की नजर रहेगी।

You cannot copy content of this page