यूपी और उत्तराखंड में अपनी सराहनीय सेवायें देने के बाद रिटायर्ड हुए सीओ पौड़ी प्रेमलाल टम्टा

ख़बर शेयर करें -


पुलिस क्षेत्राधिकारी पौड़ी के पद से रिटायर्ड हुए प्रेमलाल टम्टा

-10 मई वर्ष 1982 को आरक्षी के पद से हुए थे भर्ती  

कोटद्वार। वर्ष 1982 से लेकर वर्ष 2023 तक (40 वर्ष 10 माह) उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अपनी सेवाएं देने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा सेवानिवृत्त हो गए है। उन्हें पौड़ी पुलिस प्रशासन ने सेवानिवृत्ति पर बधाई दी है।
सेवानिवृत्त पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेम लाल टम्टा 10 मई वर्ष 1982 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए। जिसके बाद 6 जनवरी वर्ष 1994 को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुए। इसके बाद 19 अप्रैल वर्ष 2002 को उपनिरीक्षक के पद पदोन्नति और 1 मार्च वर्ष 2013 को दलनायक के पद पर पदोन्नति हुई। इस दौरान प्रेमलाल टम्टा की सेवाएं सराहनीय रही। 28 जनवरी वर्ष 2021 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई। प्रेमलाल टम्टा को पुलिस मुख्यालय की ओर से वर्ष 2016 में विभाग ने सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। उनके द्वारा लगभग 40 वर्ष 10 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गई। अपने पूरे सेवाकाल में इनकी ओर से 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, 46 वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, आईआरबी द्वितीय, 31वीं वाहिनी पीएसी उधमसिंहनगर, जनपद हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं प्रदान की। अपने सेवाकाल में डयूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल होने के साथ-साथ अपने वरिष्ठ अधिकारियों की पहली पसंद रहे हैं। 31 मार्च 2023 को प्रेम लाल टम्टा पुलिस क्षेत्राधिकारी पौड़ी के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति पर पुलिस विभाग और पौड़ी की जनता की ओर से उन्हें बधाई दी गई। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह में पुलिस क्षेत्राधिकारी पौड़ी प्रेमलाल टम्टा ने कहा कि पुलिस विभाग में 40 वर्ष 10 माह का कार्यकाल सराहनीय रहा है। जनता की समस्याओं का निस्तारण करना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल था। आरक्षी से लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी का सफर उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ तय किया है। उन्होंने पुलिस विभाग में तैनात पुलिस कर्मचारियों से भी मेहनत और लगन से कार्य करने की अपील की है।     

You cannot copy content of this page