एसएसपी ने लगाई 9 दारोगाओं के तबादलों पर रोक
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/04/Screenshot_20230401-120900.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
–31 मार्च तक रिलीव करने के दिए गए थे निर्देश
देहरादून। एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने 09 दरोगाओं के तबादले पर रोक लगा दी है।
आपको बता दे कि इन दरोगाओं को आईजी गढ़वाल की ओर से 31 मार्च तक रिलीव करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, एसएसपी / डीआईजी ने दरोगाओं की कमी का हवाला देते हुए नए दरोगा आने तक रिलीव करने से मना कर दिया।
आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने बीते सोमवार को 15 दरोगाओं को 31 मार्च तक नए जिले में ड्यूटी ज्वाइन के निर्देश जारी किए थे। इसमें देहरादून में तैनात नौ दरोगा भी शामिल हैं। उन्होंने एसएसपी से 31 मार्च तक इन दरोगाओं को रिलीव करने के निर्देश दिए थे। जिनका तबादला हुआ था, उनमें भुवन पुजारी को देहरादून से पौड़ी, जगत सिंह को देहरादून से उत्तरकाशी, सयद्दुल बहार को देहरादून से पौड़ी, अनीता को देहरादून से पौड़ी, पंकज कुमार को देहरादून से चमोली, नरेंद्र पुरी को देहरादून से चमोली, किशन देवरानी को देहरादून से चमोली, मोहम्मद यासीन को देहरादून से टिहरी गढ़वाल, दर्शन प्रसाद काला को देहरादून से टिहरी गढ़वाल भेजा गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें