वरिष्ठ पत्रकार चंद्रमोहन शुक्ला बने प्रेस क्लब कोटद्वार के नए अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -


कोटद्वार। रविवार को व्यापार मण्डल सभागार में कोटद्वार प्रेस क्लब की वर्ष 2024-25 के लिए नई कार्यकारणी के चुनाव संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार चंद्रमोहन शुक्ला को प्रेस क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ऐश्वर्य राजगौरव नौटियाल, चुनाव पर्यवेक्षक अजय खंतवाल की देखरेख में विधिवत संपन्न हुए।
कार्यकारिणी का अध्यक्ष चन्द्र मोहन शुक्ला, उपाध्यक्ष चन्द्रेश लखेड़ा, सचिव सुभाष चन्द्र नौटियाल, सह सचिव चन्द्रजीत सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश पाल सिंह गुसांई को बनाया गया है। कार्यकारिणी में रणवीर सिंह चौहान, विवेक बनियाल, गणेश तड़ियाल, कमल बिष्ट, अजय तिवारी, नरेन्द्र सिंह नेगी, दीपक सुयाल, शराफत अली को सदस्य बनाया गया है।

You cannot copy content of this page