बेलगाम हुड़दंगियों की श्यामपुर पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के तहत खींची लगाम, पांच दबोचे, देखिए वीडियो
हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के दिशा निर्देशन में आए दिन पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में श्यामपुर पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के तहत पांच हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी लगाम खींच दी है।
श्यामपुर थानेदार के मुताबिक ग्राम कांगडी में आर्यन होटल में कुछ लडके आपस में लड़ाई झगडा कर रहे है । सूचना पर पुलिस जब कांगडी बाजार आर्यन होटल के पास पहुंचे तो पांचों लोग शराब के नशे में धुत थे और आपस मे लड झगड कर जोर-जोर से चिल्लाते हुए गाली-गलौच कर लडाई झगडे पर उतारू थे। जिसको पुलिस टीम द्वारा व आम जनता ने काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उपरोक्त अभियुक्त अधिक उग्र होकर लडाई- झग़डा करने पर आमदा रहे । उपरोक्त अभियुक्त गणों शान्ति व्यवस्था भंग करने पर उतारु थे । जिससे किसी संज्ञेय अपराध कारित होने की आंशका थी, तब पुलिस कर्म0गणों द्वारा शान्ति भंग होने की आशंका को देखते हुए पाँचो अभियुक्तगणों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुये मौके से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगणों का चालान अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस माननीय न्यायालय किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों का मेडिकल परीक्षण कराकर माननीय मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष पेश कराया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1- गौरव पुत्र पप्पू निवासी ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष,
2- शुभम पुत्र श्री संतीष सिह निवासी ब्रहमपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष,
3- बाँबी पुत्र चमनलाल निवासी लोधामण्डी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष
4- दीपक पुत्र सतीश कुमार निवासी लोधामण्डी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष
5- नितिन पुत्र जितेन्द्र कश्यप निवासी ब्रहमपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
पुलिस टीम
SSI मनोज रावत
है0का0 अनिल कुमार
हे0का0 52 रविन्द्र गौड
का0 744 राजेन्द्र सिंह नेगी
का. राहुल देव
का. अनिल रावत

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा एक्शन, DM समेत 12 अधिकारी सस्पेंड, विजिलेंस जांच के आदेश 


