धुमाकोट पुलिस ने चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब समेत किया तस्कर गिरफ्तार
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230820-WA0000.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। शनिवार को धुमाकोट पुलिस ने दौराने चेकिंग अभियुक्त विरेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र आनंद सिंह बिष्ट को 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ PWD GUEST HOUSE मोड़, धुमाकोट के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध अभियुक्त के विरूद्ध थाना धुमाकोट में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गयी। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम विरेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र आनंद सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम-जोगीडा बताया है। पुलिस टीम को अभियुक्त से चार पेटी शराब मिली है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल आनंद प्रकाश और राजपाल शामिल रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें