एसएसपी ने सिडकुल थाना प्रभारी समेत नाइट ऑफिसर को किया लाइन हाजिर

– रमेश तनवार सिडकुल और नरेंद्र बिष्ट बने रानीपुर कोतवाली प्रभारी
हरिद्वार। देर रात थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत एक एल्मुनियम फैक्ट्री (जो पहले लेलोड नाम से थी) में अज्ञात लगभग 8-10 बदमाशों ने फैक्ट्री कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष सिडकुल की ओर घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को तत्काल न देते हुए सुबह देर से बताते हुए न्यूनीकरण (चोरी) होना बताया। जिस पर जनपद में कानून व्यवस्था में लगातार सुधार कर रहे एसएसपी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निरीक्षक प्रमोद उनियाल और रात्रि ड्यूटी अधिकारी बारू सिंह चौहान को लाइन हाजिर कर दिया।
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह की ओर से अपने स्तर से कंपनी में डकैती की घटना की “सही जानकारी” कर थानाध्यक्ष सिडकुल निरीक्षक प्रमोद उनियाल व रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक बारू सिंह चौहान को “घटना छुपाने एवं अपराध को कम करके बताने पर” तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना के खुलासे हेतु पुलिस की विभिन्न टीमें प्रयासरत हैं। इसके साथ ही पूर्व प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल को घटना के अनावरण होने तक पुलिस लाइन से दबिश टीम में लगाया गया है। इसके अलावा एसएसपी अजय सिंह ने रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार को सिडकुल थाना प्रभारी बनाया है। उनके स्थान पर सीआईयू हरिद्वार इंचार्ज नरेंद्र सिंह बिष्ट को रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बनाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें









वाह: सिडकुल थाने का करने गए थे घेराव, उल्टा पुलिस ने ही कर दिया घेराव! पंकज बवाड़ी चार महीने के लिए जिला बदर 