छात्रसंघ चुनाव खत्म, लेकिन रंजिश बरकरार: पुराने विवाद में उपद्रव, पौड़ी पुलिस ने 7 युवकों को किया गिरफ्तार, देखिए वीडियो

–वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, वाहन क्षतिग्रस्त करने और सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप
खबर डोज, पौड़ी। छात्रसंघ चुनाव भले ही संपन्न हो गए हों, लेकिन चुनाव को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश का असर अभी भी सामने आ रहा है। कोतवाली पौड़ी क्षेत्र में 14 सितंबर की रात पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के वाहन को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही सार्वजनिक स्थल पर उपद्रव किए जाने से शांति व्यवस्था प्रभावित हुई। मामले में पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान सार्वजनिक स्थल पर उपद्रव कर शांति भंग करने में शामिल युवकों की पहचान वंश, सैंपी उर्फ आदित्य ठाकुर, कमलेश उर्फ कमली, हिमांशु उर्फ गोली, सुधाकर नैथानी, शुभम उर्फ टीटू और मनजीत असवाल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने 15 सितंबर को सभी सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवकों में वंश (21) निवासी चोपड़ा पौड़ी, सैंपी उर्फ आदित्य ठाकुर (19) निवासी पौड़ी गढ़वाल, कमलेश उर्फ कमली (20) निवासी पौड़ी गांव, हिमांशु उर्फ गोली (24) निवासी पौड़ी गढ़वाल, सुधाकर नैथानी (24) निवासी पौड़ी गढ़वाल, शुभम उर्फ टीटू (20) निवासी पौड़ी गढ़वाल और मनजीत असवाल (24) निवासी चोपड़ा पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी भी बढ़ाई गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




कप्तान नवनीत भुल्लर के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम हुई तैयार तो गंगनहर में बिना लाइसेंस के चलता मिला हुक्का बार, देखिए वीडियो 

