नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को कोटद्वार पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240128-WA0018.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार, पौड़ी। स्थानीय निवासी एक महिला ने कोटद्वार कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि भाबर क्षेत्र के मवाकोट निवासी आयुष भट्ट पुत्र चिरंजीव भट्ट ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म की धारा समेत पोक्सो एक्ट बनाम आयुष भट्ट मुकदमा दर्ज किया। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलूनी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीतला को देखते हुए तत्काल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सुमनलता के नेतृत्व में टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए जाने पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद अभियुक्त आयुष को गिरफ्तार कर लिया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें