पुलिस लाइन में सिपाही की बेटी ने फांसी लगाई
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/deth-body.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
पुलिस लाइन स्थित एक सरकारी आवास में सिपाही की बेटी ने फांसी लगा ली। आनन-फानन में इसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। 18 वर्षीय छात्रा डॉक्टर बनना चाहती थी और सीपीएमटी की तैयारी कर रही थी। फिलहाल घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक सिपाही शिवेंद्र सहारनपुर में तैनात हैं। इन्हे पुलिस लाइन में सरकारी आवास मिला हुआ है। रात को शिवेंद्र ड्यूटी पर थे। इनकी 18 वर्षीय बेटी सरकारी आवास पर थी। मां चार दिन पहले गांव चली गई थी। सोमवार देर रात गार्गी ने घर पर ही चादर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
सिपाही की बेटी के आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कोतवाली सदर बाजार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें