अपने ही परिवार के पांच सदस्यों को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारोपी को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
लगभग 6 वर्ष पूर्व देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में 24 अक्टूबर वर्ष 2014 को एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या के सनसनीखेज मामले में अदालत ने हत्यारोपी को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायाधीश आशुतोष कुमार विश्व की अदालत ने हरजीत सिंह को इस पूरी घटना का दोषी माना और घटना को एक क्रूर घटना मानते हुए आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। मामले की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी विनोद कुमार जेठा कर रहे थे। जिन्होंने पूरे प्रकरण में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत कर इस केस को मजबूत बनाया और पीड़ित परिवार के सदस्यों को न्याय दिलाया।
मामला परिवार के सौतेले बेटे के मन में पनप रहे विरोध से शुरू हुआ था। जिसमें सौतेले बेटे हरमीत ने ही चाकू से गोद कर घर के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। हरमीत सिंह ने अपने पिता जय सिंह, सौतेली माँ कुलवंत कौर गर्भवती बहन हरजीत कौर, भाँजी सुखमनी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







कालागढ़ में दर्दनाक हादसा: बाथरूम में करंट लगने से सिंचाई विभाग के जेई अनिल कुमार की मौत 

