दुगड्डा के चुनाधार बैंड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी स्कूटी, एक युवती की मौत, दूसरी गंभीर, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, दुगड्डा। कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर चुनाधार बैंड के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर स्कूटी सड़क से फिसलकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दुगड्डा चौकी पुलिस के अनुसार कोटद्वार की ओर से आ रही स्कूटी संख्या UK07DG8232 चुनाधार बैंड के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। स्कूटी पर सवार दोनों युवतियां लगभग 50 मीटर नीचे जा गिरीं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवतियों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

उपचार के दौरान 22 वर्षीय प्रियांशी ने दम तोड़ दिया। वहीं 20 वर्षीय निधिता, पुत्री सुशील सिंह, निवासी उमराव, की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

You cannot copy content of this page