उत्तराखंड में 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, हरिद्वार में दो नए सीओ की तैनाती, सीओ कोटद्वार का चंपावत हुआ तबादला

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, देहरादून। पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार अधिकारियों को एक जनपद से दूसरे जनपद में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में संबंधित जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी पुलिस उपाधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नवीन तैनाती स्थल पर रिपोर्ट प्रस्तुत कराई जाए।

तबादला सूची के अनुसार हरिद्वार से सीओ नताशा सिंह को सीआईडी सेक्टर देहरादून भेजा गया है, जबकि हरिद्वार में दो नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। नैनीताल से सुमित पांडे और सीआईडी सेक्टर देहरादून से ओशिन जोशी को हरिद्वार भेजा गया है।

जारी सूची के अनुसार 31वीं पीएसी रूद्रपुर से तपेश कुमार चंद को पौड़ी गढ़वाल, देहरादून से नीरज सेमवाल को उधमसिंहनगर, पीटीसी नरेंद्रनगर से अस्मिता ममगाई को पौड़ी गढ़वाल, चम्पावत से विमल प्रसाद को नैनीताल और उधमसिंहनगर से विमल रावत को 31वीं पीएसी रूद्रपुर भेजा गया है।

इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल से निहारिका सेमवाल को चम्पावत, पौड़ी गढ़वाल से तुषार वोहरा को देहरादून तथा पीटीसी नरेंद्रनगर से अखलेश कुमार को उधमसिंहनगर स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों में नई तैनाती को लेकर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आगामी व्यवस्थाओं और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए यह फेरबदल किया गया है।

You cannot copy content of this page