हरिद्वार में आयोजित 21वीं प्रादेशिक वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में पौड़ी पुलिस ने जीते दो स्वर्ण और एक रजत पदक
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240120-WA0011.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
पौड़ी। जनपद हरिद्वार में 17 से 19 जनवरी तक आयोजित 21वीं प्रादेशिक वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में जनपद पौड़ी गढ़वाल से टीम प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप बिष्ट के नेतृत्व में पौड़ी पुलिस द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में “एविडेंस की हैंडलिंग पैकेजिंग और फॉरवर्डिंग” प्रतियोगिता में अपर उपनिरीक्षक कैलाश कड़ाकोटी द्वारा स्वर्ण पदक, अपर उपनिरीक्षक जावेद खान द्वारा रजत पदक एवं “घटनास्थल निरीक्षण” में आरक्षी सज्जन सिंह के द्वारा स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें