कोटद्वार क्षेत्र में दो अलग-अलग शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/05/Do-shav.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। कोटद्वार के रतनपुर सुखरौ और ग्रास्टनगंज क्षेत्र में दो अलग-अलग शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
एसएसआई जयपाल सिंह ने बताया कि रतनपुर निवासी नरेंद्र देवराडा (37) का उसके घर के अंदर सड़ा गला शव मिला है। शनिवार को युवक अपने दोस्तों के साथ घर में दारू पार्टी कर रहा था। आज सुबह जब आसपास के इलाके में बदबू आने लगी तो शक होने पर घर के भीतर देखा गया। जहां युवक का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था। उधर, परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। दूसरा मामला कोटद्वार के ग्रास्टनगंज का है। जहाँ ग्रास्टनगंज निवासी दिनेश चंद्र का शव मृत पाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल भेज दिया है। एसएसआई जयपाल सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में किसी की ओर से कोई तहरीर नही आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें