उधमसिंहनगर: एसएसपी का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख, रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार बर्गर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

–कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर के दाहिने पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

खबर डोज, रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को रुद्रपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में वांछित शिवम चंद्रा पुलिस की गिरफ्त से बचकर फरार चल रहा था।

शनिवार, 28 नवंबर को पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हो गया और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर पुत्र पप्पू, निवासी रेशमबाड़ी, रुद्रपुर, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त रुख के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को फरार आरोपियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। हालांकि, अब जांच का अहम पहलू यह होगा कि रेशमबाड़ी प्रकरण में आरोपी की वास्तविक भूमिका क्या थी और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

उधमसिंहनगर: एसएसपी का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख, रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार बर्गर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर के दाहिने पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

खबर डोज, रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को रुद्रपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में वांछित शिवम चंद्रा पुलिस की गिरफ्त से बचकर फरार चल रहा था।

शनिवार, 28 नवंबर को पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हो गया और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर पुत्र पप्पू, निवासी रेशमबाड़ी, रुद्रपुर, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त रुख के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को फरार आरोपियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। हालांकि, अब जांच का अहम पहलू यह होगा कि रेशमबाड़ी प्रकरण में आरोपी की वास्तविक भूमिका क्या थी और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

You cannot copy content of this page