UKPSC PCS-2024 का अंतिम परिणाम घोषित, डिप्टी कलेक्टर और DSP समेत विभिन्न पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थी

खबर डोज, हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 (PCS-2024) का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक मानक परीक्षण तथा चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस सेवाओं के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की है।
आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, 1 दिसंबर 2025 को घोषित संशोधित मुख्य (लिखित) परीक्षा परिणाम के क्रम में 17 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों की वरीयता और मेरिट के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की गई।
जारी सूची में डिप्टी कलेक्टर (कार्मिक एवं सतर्कता विभाग) पद के लिए जसमीत कौर, वर्षा जोशी, आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, वायरल शर्मा, उज्ज्वल दलाकोटी और काजल सैनी का चयन हुआ है।
वहीं पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद के लिए अदिति पुनेठा, ऐश्वर्या भट्ट, मनीष चंद रमोला, संदीप कुमार सिंह पटेल, शताक्षी शर्मा, सक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी को चयनित किया गया है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी यह परिणाम प्रदेश के प्रशासनिक एवं पुलिस सेवाओं में नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करेगा। चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में परिणाम घोषित होने के बाद खुशी का माहौल है।
आयोग ने बताया कि विस्तृत चयन सूची और अन्य पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयनित अभ्यर्थियों को आगे की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए संबंधित विभागों द्वारा अलग से सूचित किया जाएगा।
प्रदेशभर में घोषित परिणाम के बाद सफल अभ्यर्थियों को बधाइयों का दौर शुरू हो गया है, जबकि अन्य अभ्यर्थी अब आगामी भर्तियों की तैयारी में जुट गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







